Monday, April 20, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

चंद्रपुर में फिर एक बार माऊली एकता मीना बाजार, 15 मई से चांदा क्लब ग्राउंड पर

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मी की छुट्टियों में बच्चों का मनोरंजन करने के लिए चंद्रपुर में कई मेलों का आयोजन होता आया है। इन्हीं में से एक माऊली एकता मीना बाजार पिछले कई वर्षों से चंद्रपुर के लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। विविद्ध खेल खाद्य पदार्थ और घरेलू सामान की दुकानों से सज्ज चंद्रपुर उत्सव एक्सपो माउली एकता मीना बाजार इस बार चंद्रपुर के चांदा क्लब ग्राउंड पर 15 मई से रोज शाम 5 बजे से 10 बजे तक शुरू रहने वाला है। यह एक हैंडीड्यून तथा कंज्यूमर एक्सपो के रूप में भी जाना जाता है। इस मेले में मुख्य आकर्षण के रूप में मौत का कुआं, लंडन ब्रिज, बंगाल का कालाजादु, जाइंट व्हील, ड्रैगन व्हील, टोरा टोरा, मिनी ट्रेन इत्यादि भरपूर खेल और मनोरंजन के साधन रहने वाले है। उसी तरह मेकअप तथा घर के सजावट उपयोगी वस्तुओं की सैकड़ों दुकानें यहां देखने मिलेगी तथा खान पान के लिए रेस्टोरेंट और विविध खाद्य पदार्थ के स्टोल्स भी यहां रहने वाले है। इस मेले के मुख्य आयोजक भूषण गजभिए कहते है की, चंद्रपुर में हमे सबसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिलता है, इसलिए हम भी चंद्रपुर में सबसे बेहतरीन मेला लगाते है।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page