अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला से के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठापना की ओर पूरी दुनिया की नजरें हैं। इस अवसर पर चंद्रपुर में 20 से 22 जनवरी इन तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों के लिए चंद्रपुर शहर पूरी तरह से तैयार है। इस अवसर पर 20 जनवरी को शहर के चांदा क्लब ग्राउंड पर हजारों दीयों से ‘सियावर रामचंद्र की जय’ यह जयघोष लिखा जाएगा। जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हो सकता है। 20 जनवरी की शाम हजारों दीयों से लिखे जाने वाले ‘सियावर रामचंद्र की जय’ यह ग्यारह अक्षरी मंत्र लिखने के लिए चांदा क्लव ग्राउंड सजकर पूरी तरह से तैयार है। प्रथम रामज्योत प्रज्वलित करने का सम्मान वाल्मीकि समाज के शशि लखन सरवाम दूसरी ज्योत केवट भोई समाज की आशा दाते, तीसरी मुस्लिम समाज के चांद पाशा सय्यद, चौथी अनुसूचित जाति की प्रियंका धूल, पांचवीं आदिवासी समाज की गीता गेडाम और छठीं सिख समाज के बलजीत कौर बसरा प्रज्वलित करेंगी।
सभी के ज्योत प्रज्जवलित करने के बाद लाइट्स बंद कर दी जाएगी। इसके बाद नयनरम्य दृश्य तैयार होगा। इसकी सारी जिम्मेदारी डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सार्वजनिक वाचनालय ने ली है। जलाये जाने वाले दीपक गुजरात से लाए गए हैं। उपक्रम के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम चंद्रपुर में उपस्थित रहेगी। प्रसिद्ध अभिनेता पुनित इस्सर के रामायण नाटक का मंचन 21 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। यह नाटक भव्य स्वरूप का होगा, इसमें 50 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। रामायण के अनेक महत्वपूर्ण – प्रसंग पर यह नाटक आधारित है।



