गोंडवाना विद्यापीठ गडचिरोली द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रीडा महोत्सव अंतर्गत एथलेटिक्स स्पर्धा का तीन दिवसीय कार्यकाल आज अति उत्साह वातावरण में संपन्न हुआ।
पहली बार यह प्रतियोगिता चंद्रपुर के जिला स्टेडियम के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित की गई इस तरह क्रीडा व शारीरिक शिक्षण विभाग के सदस्य राजेश नायडू की अध्यक्षता में इस बार खिलाड़ियों की तथा खेल अधिकारियों की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया जिस वजह से सभी की ओर से इस बार की स्पर्धा के लिए विशेष प्रशंसा की गई।
प्रोफेसर संगीता बम्बोडे ने पूरी तरह से टेक्निकल आयोजन का जिम्मा उठाया जिसके लिए उन्हें एथलेटिक्स एसोसिएशन चंद्रपुर की ओर से पूरी तरह सहायता प्रदान की गई जिसमें सचिव सुरेश अड़पवार में विशेष योगदान निभाया।
उसी तरह आयोजन समिति के सदस्य डॉ. किशोर ठाकरे, डॉ. राजेंद्र गोरे,
डॉ. अरुनभा रॉय, डॉ. महेश्चंद शर्मा, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. कुलदीप गोंड, डॉ द्यानेश्वर ठाकरे आदि ने क्रीडा विभाग संचालिका अनिता लोखंडे के नेतृत्व में उत्कृष्ठ योगदान दिया।

अंतिम दिवस हुए मुकाबले में 100 मी पुरुष रेस में आनंद निकेतन वरोरा के वैभव चौधरी विजेता रहे वही आदर्श महाविद्यालय वडसा के शादाब बैग उप विजेता रहे।
महिलाओं की 100 मीटर रेस में आनंद निकेतन वरोरा की पूजा नकारे विजेता तो एमजी महाविद्यालय आरमोरी की प्रीतिगंधा कन्नाके उपविजेता रही।
स्पर्धा में पुरुष बेस्ट एथलीट के रूप में एसपी कॉलेज चंद्रपुर के प्रवीण राठौर को चुना गया और महिला में आनंद निकेतन महाविद्यालय वरोरा की प्रिया प्रवीण दातार कर को सर्वोत्तम एथलीट महिला चुना गया।
उसी तरह विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते सभी खिलाड़ी इसी महीने होने वाली अंतर विश्वविद्यालय जोनल स्पर्धा के लिए गोंडवाना विद्यापीठ का प्रतिनिधित्व करेंगे।



