*प्राचार्य डॉ. पी.एम. काटकर सर्वश्रेष्ठ ‘प्रधान प्रमोटर’ के रूप में सम्मानित*
महाराष्ट्र राज्य उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग तथा महाराष्ट्र सूचना प्रौद्योगिकी सहायता केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे ‘करियर कट्टा’ पहल के तहत यहां के सरदार पटेल कॉलेज को शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए ‘बी’ ग्रेड के साथ ‘उत्कृष्टता केंद्र’ का दर्जा दिया गया है। हाल ही में एक समारोह में सरदार पटेल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी.एम. काटकर को उत्कृष्ट ‘प्रधान प्रमोटर’ के रूप में सम्मानित किया गया। इस बीच, कॉलेज के ‘करियर कट’ के डॉ. प्रकाश बोरकर को उत्कृष्ट जिला समन्वयक का पुरस्कार दिया गया, जबकि प्रो. संदेश पाथर्डे को उत्कृष्ट कॉलेज समन्वयक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
महाराष्ट्र राज्य उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग तथा महाराष्ट्र सूचना प्रौद्योगिकी सहायता केंद्र कैरियर कट्टा द्वारा मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सभागृह में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में यहां सरदार पटेल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी.एम. काटकर को उत्कृष्ट ‘प्रधान प्रमोटर’ के रूप में सम्मानित किया गया। इस वक्त राज्य के मंत्री उदय सामंत उपस्थित थे।
S p कॉलेज विद्यार्थियों को केन्द्र में रखकर वे लगातार विभिन्न अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। कॉलेज के लगभग सभी विद्यार्थियों ने ‘कैरियर कट्टा’ में अपना पंजीकरण भी करा लिया है। उन्होंने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
चंद्रपुर जिले के लिए ‘उत्कृष्ट जिला समन्वयक’ प्रकाश बोरकर को ‘उत्कृष्टता केंद्र’ प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि लगातार चार वर्षों से चंद्रपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला सरदार पटेल कॉलेज इस वर्ष भी चार पुरस्कार जीतकर सबसे आगे है।



