Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह के का आयोजन, युवाओं को सहभाग होने की अपील

नेहरू युवा केंद्र, चंद्रपुर युवा और खेल मंत्रालय, जिला युवा अधिकारी शमीर सुभेदार के मार्गदर्शन में, चंद्रपुर नगर निगम, जनता कॉलेज, चंद्रपुर और स्वर्गीय सुशीलाबाई रामचन्द्र मामिडवार कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, पडोली के सोशल वर्क कॉलेज के सहयोग से राष्ट्रीय युवा सप्ताह उत्सव 12 से 19 जनवरी 2024 तक चंद्रपुर जिले में आयोजित किया गया है। जिसमे सबसे पहले 12 जनवरी को चंद्रपुर के जनता कॉलेज में उद्घाटन कार्यक्रम होगा और सुबह 10 बजे मेरा भारत विकसित भारत 2047 विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

 

जिसके बाद 13 जनवरी को, युवाओं के दिमाग में क्या चल रहा है ? इस पर संगोष्ठी एवं नियमित पंजीयन एवं पुनरीक्षण शिविर पडोली के सुशीलाबाई रामचन्द्र मामिडवार समाज कार्य महाविद्यालय में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जायेगा।

वहीं 14 जनवरी को शाम 7 बजे राजुरा तालुका के कढोली गांव में सामाजिक-सांस्कृतिक जागरूकता गतिविधि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 15 जनवरी को पडोली के सुशीला रामचन्द्र मामिडवार कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, में योग एवं फिटनेस का आयोजन किया जाएगा।

16 जनवरी को सुबह 10 बजे जनता कॉलेज, चंद्रपुर में निबंध, चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी।

17 जनवरी 2014 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तड़ाली में महिलाओं के रक्त परीक्षण का आयोजन किया गया है।

18 जनवरी को अन्य महाविद्यालयों के युवाओं की भागीदारी से युवा जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

जिसका समापन कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण 19 जनवरी 2024 को होगा। इस कार्यक्रम में पूरा सहयोग युवाओं का रहने वाला है, जिसके चलते आयोजकों ने युवाओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का निवेदन किया है।

 

कार्यक्रम में सहभाग लेने के लिए आयोजक विश्वास घडसे को मोबाइल नंबर 8806229416, पर फोन कर सकते है, उसीप्रकार देवा पचभाई को 9767338914 और निकिलेश चामरे मोबाइल नंबर 8329784408 पर संपर्क कर सकते है।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page