Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

आखिरकार जोर्गेवार नजर आए भाजपा के चुनावी मंच पर

8 अप्रैल 2024 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुधीर मुनगंटीवार के प्रचार हेतु चंद्रपुर में आना तय था। उनके आने से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मोरवा के मंच पर आए। उनके साथ में चंद्रपुर के अपक्ष विधायक किशोर जोर्गेवार भी मंच पर आए। इसी के साथ यह कयास पर लगाम लग गया कि इस लोकसभा चुनाव में किशोर जोर्गेवार किसको साथ देंगे। महा विकास अगड़ी और कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिभा धानोरकर भी जोर्गेवार का साथ लेने के लिए उनसे दो बार मुलाकात कर चुकी है मगर जोर्गेवार ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले थे। इसके पहले किशोर जोर्गेवार मुनगंटीवार के प्रचार मंच पर दिखाई नहीं दिए थे और उन्होंने कहा था कि मुझे अब तक निमंत्रण नहीं मिला है। मगर शायद प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद यह संभ्रम खत्म हो जाएगा की जोर्गेवार का साथ किसे मिलेगा।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page