Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

स्वप्निल काशीकर के अपराधो को देखके 2 चर्चा, किसने इसे राजनीति में पद दिया और इसको जमानत कैसे मिली?

अपराध और अवैध कारोबार से अकूत पैसा कमाने वाले स्वप्निल चंद्रकांत काशीकर सुर्खियों में हैं। शिव सेना के उद्धव गुट के चंद्रपुर शहर अध्यक्ष शिवा वजरकर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य सूत्रधार स्वप्निल काशीकर को गिरफ्तार करने के बाद उसकी पिछले 15 साल की आपराधिक पृष्ठभूमि सामने आई है। इसमें दिख रहा है कि राजनीतिक पार्टी की आड़ में उन्होंने किस तरह से अपराध को बढ़ाया है. उसके खिलाफ रामनगर पुलिस स्टेशन, चंद्रपुर सिटी पुलिस स्टेशन और गोंडपिपरी पुलिस स्टेशन में बेहद गंभीर प्रकृति के मामले दर्ज हैं. इसके बाद केवल दो ही चर्चा है कि किसने इसे राजनीतिक में पद दिया और हत्या से पूर्व इसे जमानत कैसे मिली?

एक वन अधिकारी की बंदूक छीनकर उसी के सिर पर रखने की घटना के बाद काशीकर को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद शिवसेना में अचानक उनका जोरदार स्वागत करके आपराधिक पृष्ठभूमि जानने के बावजूद पार्टी में शामिल किया गया। इसके बाद उन्होंने राजनीती की आड़ में उनके सामने जो भी आएगा, उसे खत्म करने हथियार उठा लिया. गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर छोटे से कारण से शिव वजरकर की हत्या कर दी.

स्वप्निल काशीकर पर मारपीट, डकैती, लूटपाट, अधिकारियों को धमकाना, अपहरण, हत्या का प्रयास, गंभीर चोट, हत्या जैसे तमाम तरह के 25 से अधिक गंभीर अपराध विभिन्न थानों में दर्ज किए गए हैं। इसलिए, इन सभी अपराधों के आधार पर, उसपे मोका के तहत कार्यवाही की मांग की जा रही है।

काशीकर केंखीलाफ शहर थाने में अपराध संख्या 43/2011 के तहत धारा 324, 34 आईपीसी और धारा 334 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. रामनगर थाने में अपराध संख्या 843/2019 के तहत धारा 294, 506, 323, 34 आईपीसी, अपराध संख्या 843/2019 के तहत धारा 324, 506 आईपीसी, अपराध संख्या 417/2020 के तहत धारा 307, 325, 504, 506, 34 आईपीसी, धाराएं 143, 145, 147, 149, 353, 332 आईपीसी के तहत अपराध संख्या 3015/2023 अपराध संख्या 084/2024 के तहत धारा 302, 143, 147, 148, 149 आईपीसी, आर/डब्ल्यू 135 बीपीएक्ट और अपराध संख्या 360/2023 गोंडपिपरी थाने में आईपीसी की धारा 307, 326, 341, 504, 506, 143, 147, 148, 149 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. अपराध जगत का एक भी वर्ग इससे अछूता नहीं है।

इन वर्षों में उसने रेत और अन्य अवैध धंधों से अकूत पैसा कमाया। स्वप्निल काशीकर ने पैसे के बल पर कॉलेज के युवाओं का हाथ पकड़ लिया ताकि अवैध कारोबार चलता रहे। उनके अपराध ग्राफ पर नजर डालने से पता चलता है कि थोड़े से पैसों के लालच ने युवाओं को संगठित अपराध की ओर आकर्षित किया। वह दादागिरी के आधार पर रेत का कारोबार भी कर रहा है। झा कुछ अधिकारियों ने उनकी आर्थिक मदद की. वही कुछ अधिकारियों ने डर के कारण भी उसकी मदद की थी।

अब कुछ दिन पहले किस तरह स्वप्निल को जमानत मिली थी और राजनीति में उसे किसने बड़ा पद देकर उसके अवैध कारोबार में मदद की इसकी जांच करने की मांग जोरो से उठ रही है।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page