Monday, August 24, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

चंद्रपुर में युवासेना का शक्ति प्रदर्शन, 16 अगस्त को हजारों Gen-Z युवाओं के पक्षप्रवेश

चंद्रपुर: हिंदुहृदयसम्राट वंदनीय बाळासाहेब ठाकरे के विचारों और शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए चंद्रपुर जिले के हजारों युवाओं के युवासेना में शामिल होने का फैसला किया गया है। युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के आदेशानुसार और युवासेना सचिव वरुण सरदेसाई व शिवसेना सचिव सूरज चव्हाण के मार्गदर्शन में यह भव्य पक्षप्रवेश समारोह आयोजित किया जा रहा है। युवासेना जिलाप्रमुख विक्रांत सहारे के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

यह पक्षप्रवेश समारोह रविवार, 16 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवासेना कार्यकारिणी सदस्य हर्षलदादा काकडे करेंगे। इसके अलावा शिक्षक सेना के चंद्रपूर जिलाध्यक्ष और गडचिरोली संपर्क प्रमुख, राजेश नायडू, विस्तारक संदीपजी रियाल पटेल, युवासेना सहसचिव एवं युवती जिलाधिकारी रोहिणी ताई पाटील, विधानसभा प्रमुख प्रमोद भाऊ पाटील, महानगरप्रमुख सुरेश भाऊ पचारे सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार, चंद्रपुर के राजनीतिक इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में Gen-Z युवा एक मंच पर आकर युवासेना का भगवा ध्वज हाथ में थामेंगे। चंद्रपुर, राजूरा और बल्लारशाह विधानसभा क्षेत्रों के युवासैनिकों, युवतीसेना, पदाधिकारियों और शिवसेना समर्थकों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page