Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

चंद्रपुर में आज से ताडोबा महोत्सव की भव्य शुरुआत

ना भूतों ना भविष्यति ऐसे कार्यक्रम पिछले कुछ महीनों से चंद्रपुरवासी अनुभव कर रहे हैं। यह सिलसिला शुरू हुआ राम मंदिर भेजे जाने वाले कास्ट पूजन से, जिसे भाजपा नेता तथा महाराष्ट्र के वन, सांस्कृतिक तथा मत्स्य व्यवसाय मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने भव्य स्वरूप के साथ बड़े कलाकारों के कार्यक्रमों के माध्यम से अयोध्या भेजा। इसके बाद चंद्रपुर में स्थानिक आमदार और मंत्री के माध्यम से बड़े कार्यक्रमों की झड़ लग गई। मंत्री मुनगंटीवार के माध्यम से उनके विधानसभा क्षेत्र बल्लारपुर में राष्ट्रीय स्तर की एथलीट स्पर्धा, उसके बाद राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में चंद्रपुर में दिपो द्वारा सियावर रामचंद्र की जय घोष वाक्य लिखकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना, फिर फायर शो और अन्य बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं अपक्ष विधायक के रूप में चुनकर आए आमदार किशोर जोर्गेवार द्वारा महाकाली महोत्सव, क्रीडा महोत्सव तथा पारंपरिक खेलों की महिलाओं के लिए प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इससे एक और जहां चंद्रपुर वासियों को बड़े कार्यक्रमों का सुखद अनुभव हो रहा है वही विपक्ष किस पैसों की बर्बादी बात कर कटाक्ष कर रहा है।

इन सभी वाद विवादों के बीच आज से चंद्रपुर में ताडोबा महोत्सव शुरू हो रहा है जिसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार एक मार्च से 3 मार्च के बीच अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन करेंगे। 1 मार्च को श्रेया घोषाल की जबरदस्त संगीत कंसर्ट आयोजित की गई है वहीं 2 तारीख को कुमार विश्वास अपनी कविताओं से लोगों को मंत्रम मुग्ध करेंगे। उसी तरह 3 तारीख को प्रसिद्ध अभिनेत्री तथा सांसद हेमा मालिनी गंगा बेल्ट डांस प्रस्तुत करेंगी। इस दौरान ग्रैमी अवार्ड विजेता म्यूजिशियन रिकी केज और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भी अपनी कलाओं से लोगों को यहां मनोरंजन करेंगे। इसी महोत्सव में फोटोग्राफी कार्यशाला, संरक्षण दौड़, सेमिनार, वन भवन और ताडोबा भवन का भूमि पूजन, 51000 पौधो द्वारा भारत माता लिखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास, ट्रेजर हंट, साइक्लोथान, ड्राइंग प्रतियोगिता, सीएसआर सम्मेलन, क्विज आदि प्रोग्राम भी आयोजित किए गए हैं।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page