Monday, April 20, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

चंद्रपुर वणी आर्णी लोकसभा चूनाव 2024 की स्थिति स्पष्ट। यह है महत्वपूर्ण जानकारियां

आम चुनाव 2024 के पहले चरण मे होने वाले मतदान के लिए उम्मीदवारों की नाम वापस लेने की आज 30 मार्च को अंतिम तारीख थी। 30 मार्च को शाम 5:00 बजे जिलाधिकारी तथा जिला चुनाव अधिकारी विनय गौड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर स्थिति स्पष्ट की। नामांकन छाननी के बाद 15 उम्मीदवार मैदान में रह गए थे और आज नाम वापस लेने की तिथि के बाद वही 15 उम्मीदवार जैसे के वैसे मैदान में बने हुए हैं इसका मतलब किसी भी उम्मीदवार ने अपना फार्म वापस नहीं लिया।

आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला माहिती कार्यालय की तरफ से सर्वप्रथम एक पुस्तिका का अनावरण कलेक्टर महोदय तथा पुलिस अधीक्षक महोदय के हाथों किया गया जिसमें 1951 से 2024 तक विधानसभा मतदार संघ के हिसाब से जानकारी दी गई है।

इसके बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी तथा जिलाधिकारी ने बताया कि अंतिम सूची में रहे हुए 15 उम्मीदवारों में से तीन उम्मीदवार राष्ट्रीय पक्ष के नौ उम्मीदवार राज्य स्तरीय पक्ष के और तीन उम्मीदवार अपक्ष के रूप में है।

उन्होंने आगे बताया कि चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र में कल 2118 मतदान केंद्र रहेंगे और 18 लाख 37 हजार 906 मतदाता अपना मतदान कर सकेंगे। जिसमें 945736 पुरुष और 892122 महिला मतदाता है।

 

उल्लेखनीय है कि 18 से 19 वर्ष के 24443 युवा मतदार भी इस बार मतदान करेंगे उसी तरह विदेश में रहने वाले मतदाताओं की संख्या केवल 8 है।

मतदान अधिक से अधिक हो इसलिए इस बार चार वर्ग के लोगों को घर से भी मतदान करने की सुविधा रहेगी इसमें 85 वर्ष के ऊपर वृद्ध, दिव्यांग, कोविड मरीज तथा अतिआवश्यक सेवा मतदार रहेंगे। इसमें 85 वर्ष से अधिक के 1076 तथा 163 दिव्यांग मतदार रहेंगे।

विशेष मतदान केंद्र के तहत 6 केंद्र दिव्यांगों के लिए, 6 केंद्र महिलाओं के लिए, 6 युवा मतदान केंद्र तथा 10 आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

2118 मतदान केदो पर 2610 BU EVM, 2610 CU EVM और कुल 2818 VVPAT मशीन होंगे।

एमआईडीसी चंद्रपुर के वखार महामंडल के हाल में EVM तथा VVPAT स्ट्रांग रूम और चुनाव गिनती केंद्र भी होगा।

संपूर्ण लोकसभा में चुनाव के विभिन्न स्तर पर काम करने के लिए विभिन्न एजेंसीयों से 12403 लोगों की टीम तैयार की गई है। इसमें आदर्श आचार संहिता और चुनाव खर्च की निगरानी करने के लिए 17 घूमते दल, 31 स्थाई दल, 22 वीडियो निगरानी दल, 9 वीडियो निरीक्षण दल, 6 खर्च दल तथा 6 खर्च नियंत्रण दल का गठन किया गया है।

आचार संहिता के चलते पुलिस, राज्य उत्पादन शुल्क विभाग तथा रेलवे सुरक्षा दल की तरफ से अब तक कुल 1 करोड़ 20 लाख की दारू, अमली पदार्थ, मूल्यवान वस्तुएं तथा अन्य सामग्री जप्त की गई है, ऐसी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित पुलिस अधीक्षक मुकम्मा सुदर्शन ने दी। अंत में जिलाधिकारी तथा जिला चुनाव अधिकारी ने पत्रकारों से तथा सामान्य जनता से सहयोग की अपील करते हुए आचार संहिता का उल्लंघन की शिकायत करने 1950 नंबर पर या सी विजील ऐप पर संपर्क करने की विनती की।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page