प्रकृतिं, मनोरंजन, पर्यटन, पर्यावरण, विज्ञान के साथ परिपूर्ण बॉटनिकल गार्डन अद्भूत है। यह चंद्रपुर वासियों के लिए आनंद की बात है। विश्वस्तर का यह बॉटनिकल गार्डन चंद्रपुर ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के वैभव में चार चांद लगाएगा, यह विचार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। उन्होंने कहा कि, आज विविध लोर्कापण- भूमिपूजन हो रहे हैं, यह चंद्रपुर के लिए आनंद की बात है। कभी जमाने में चांदा के रूप में पहचाने जानेवाले चंद्रपुर की आज सच में चांदी है, जिसे दूरदृष्टि वाला सुधीर मुनगंटीवार जैसा नेता मिला है। वनविभाग, सांस्कृतिक क्षेत्र में कैसे कार्य होते हैं, यह सभी को बताया है। सीएम ने कहा कि, हमारी लोकाभिमुख सरकार है। डेढ़ वर्ष में राज्य में विकास की गंगा लाने का काम किया है। सभी के जीवन में आमुलाग्र बदलाव का प्रयास कर रहे हैं। रोजगार की दृष्टि से राज्यभर में उद्योग आ रहे हैं। ठाकरे सरकार का नाम लिए बगैर कहा कि, पहले के ढाई के साल के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा। पहले सब कुछ बंद था लेकिन हमारी सरकार आते ही त्योहार- उत्सव शुरू होने के साथ-साथ उद्योग भी आ रहे है, उन्हें बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।
वनमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने घोषणा करते हुए बताया कि, बॉटनिकल गार्डन अगले 3 माह सभी के लिए निःशुल्क प्रवेश रहेगा। साथ ही आनेवाले दिनों में ताड़ोबा जिले की महिलाओं के लिए निःशुल्क दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। आगामी लोस चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मजाकिया अंदाज में मुनगंटीवार ने कहा कि, मेरे मन में डर है कि, जिस नए संसद भवन का दरवाजा हमारे क्षेत्र के सागौन से बना है, उसी दरवाजे से जाने क की नौबत न आए। मुझे डर मुक्त करने के लिए आप अपने वजन का उपयोग करने की बात कही। विकास कार्यों के लिए निधि देने पर सीएम का धन्यवाद भी मुनगंटीवार ने किया।



