Monday, April 20, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

धानोरकर वर्सेस वेडेट्टीवार: इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी धानोरकर की तरफ से, फायदा बीजेपी को?

चंद्रपुर में भाजपा तथा कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही। लोकसभा के टिकट के लिए दोनों ही दल के वरिष्ठ नेता हर डॉव पेच खेलने पर उतारू है। इस बीच कांग्रेस की टिकट पक्की करने के लिए धानोरकर के करीबी शहर जिला अध्यक्ष रामू तिवारी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के जिला अध्यक्ष तथा पदाधिकारी की एक संयुक्त बैठक हुई, जिसमें शिवानी वेडेट्टीवार को बाहरी पार्सल बताते हुए सभी ने एकजुट होकर प्रतिभा धानोरकर को अपना समर्थन दर्शाया है। इसे वेडेट्टीवार गुट के लिए झटका माना जा रहा है।

इस मीटिंग में इस आशय का प्रस्ताव केंद्रीय कमेटी को भेजने का भी निर्णय हुआ। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और संभाजी ब्रिगेड के पार्टी पदाधिकारियों ने महाविकास आघाड़ी में भाग लिया। पिछले लोकसभा चुनाव में जहां सभी जगह भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए थे, वहीं कांग्रेस को केवल महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र में बालू धानोरकर के रूप में जीत मिली थी। पिछले वर्ष उनका आकस्मिक निधन हुआ। आमदार प्रतिभा धानोरकर द्वारा उनके किए गए संकल्प और विकास की महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

बैठक में शहर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रितेश उर्फ रामू तिवारी, ग्रामीण जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वैद्य, जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दीपक जयसवाल, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे समूह के जिला अध्यक्ष संदीप गिरहे, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील मुसले, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मयूर राईकवार, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष सोयल शेख, संभाजी बिग्रेड शहर अध्यक्ष विनोद थेरे मौजूद थे।

मगर चर्चा यह है कि क्या वेडेट्टीवार का विरोध लेकर प्रतिभा धानोरकर लोकसभा की इस सीट पर दिवंगत बालू धानोरकर जैसा जादू दिखा पाएंगी? क्योंकि भले ही भाजपा में भी दो गुट और मतभेद है, मगर मोदी के प्रति आस्था रखने वाले कट्टर कार्यकर्ता भाजपा में मौजूद है। ऐसे में कांग्रेस की उसे लड़ाई का फायदा भाजपा को ज्यादा होता नजर आ रहा है।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page