*4 जुलाई को रायसोनी कॉलेज में विदर्भ के लिये ऑडिशन*
*कार्यक्रम में मिसेस वर्ल्ड तथा बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर की उपस्थिति*
आज के आधुनिक युग में युवाओं को हर तरह से सक्षम रहना जीवन में सफलता पाने के लिए जरूरी हो गया है। इसलिए आज का युवा जीवन के हर पहलू पर खरा उतर कर अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहता है। किसी जमाने में जो चीज केवल अमीरों के शौक और गरीबों के लिए लज्जास्पद मानी जाती थी आज वह हर तबके के युवाओं के जीने का ढंग बन चुका है और आज का युवा हर क्षेत्र में अपने आप को साबित करना चाहता है।

ऐसा ही एक क्षेत्र है फैशन, जिसमें आज भारत की लड़किया और लड़के शान से हिस्सा लेते हैं तथा खुद के लिए, परिवार के लिए, राज्य के लिए तथा देश के लिए नामांकित प्रतियोगिताओं में जीतकर गौरव हासिल करते हैं। ईतना ही नहीं मगर इस क्षेत्र में अब हजारों लाखों युवा अपना करियर भी बनाने लगे हैं।

इस क्षेत्र में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में मिस इंडिया को देश की सबसे प्रतिष्ठित स्पर्धा माना जाता है जिसमें देशभर की महिलाएं और अब पुरुष भी मॉडल के रूप में हिस्सा लेते हैं तथा ग्लैमर और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में अपना करियर तलाशते हैं।
नागपुर में पहली बार मिस इंडिया लेवल की यह प्रतियोगिता होने जा रही है जिसमें मिस, मिसेज और मिस्टर इन तीन कैटेगरी में प्रतियोगिता संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता में देश के हर कोने से नए और अनुभवी मॉडल हिस्सा लेंगे। उन्हें सिलेक्ट करने के लिए कॉसमॉस की ओर से देश भर में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन ऑडिशन आयोजित किए गए हैं। देश के करीब 20 से 25 मुख्य शहरों में ऑफलाइन ऑडिशंस होने वाले हैं और बाकी जगहों के लिए ऑनलाइन ऑडिशंस के जरिए हिस्सा लिया जा सकता है। यह प्रतियोगिता का फाइनल 29 सितंबर को नागपुर के सुरेश भट सभागृह रेशम बाग में दोपहर 12:30 बजे से आयोजित किया जाने वाला है। फाइनल प्रतियोगिता से पहले सभी सिलेक्टेड मॉडलस का ताडोबा के महाराणा रिजॉर्ट में तीन दिवसीय आवासीय ग्रूमिंग और ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। सिलेक्टेड मॉडल को सीखाने के लिए दिल्ली की किरण शोभा और नागपुर के केतन अरमरकर के साथ बॉलीवुड की प्रसिद्ध सेलिब्रिटी तथा मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर भी रहेगी और फाइनल में सेलिब्रिटी जज तथा मुख्य अतिथि के रूप में अदिति पुरस्कार भी प्रदान करेगी।
प्रतियोगिता में सिलेक्टेड मॉडल को फैशन वीक, शॉर्ट फिल्म, फोटो डिजिटल पोर्टफोलियो, ब्रांड एंबेसडर, पेड़ मॉडलिंग, राष्ट्रीय प्रसिद्धि व अन्य फायदे इनाम के रूप में मिलेंगे।
इस वर्ष यह प्रतियोगिता “पर्यावरण बचाओ, प्राणियों की सेवा करो और महिलाओं को सशक्त बनाओ तथा धरती के एंजेल बनकर दुनिया को जीने की बेहतर जगह बनाओ”, इस थीम के साथ किया जा रहा है। जिसके लिए सभी मॉडलस अगले एक साल अपने-अपने क्षेत्र में समाज कार्य करेंगे।
नागपुर के मंगलवारी में स्थित रायसोनी कॉलेज में विदर्भ वासियों के लिए पहला ऑफलाइन ऑडिशन 4 अगस्त 2024 रविवार को सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया है तथा आयोजकों ने देश के सभी नौजवानों से इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार www.cosmosuniverse.co.in पर विजिट कर सकते है या हमारे फेसबुक पेज Cosmos Universe पर जानकारी हासिल कर सकते है या आयोजकों से मोबाइल क्रमांक 866 909 8703 पर संपर्क कर सकते हैं।
_______________________



