Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

मैक्रॉन स्टूडेंट अकेडमी भद्रावती में छात्रों के लिए वार्षिक पुनर्मिलन आयोजित

वार्षिक छात्र उत्सव कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित मैकरून स्टूडेंट एकेडमी द्वारा किया गया था। जिसमे प्रमुख रूप से MSPM ग्रुप के संस्थापक पी . एस. आंबटकर, उपाध्यक्ष पीयूष आंबटकर, डायरेक्टर अंकिता पियूष आंबटकर, मैकरून स्टूडेंट्स एकेडमी की प्रिंसिपल राजदा सिद्दकी मैडम, आईटीआई के प्रिंसिपल प्रकाश पिंपलकर सर मौजूद थे।

सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित और मां सरस्वती को वंदन कर की गई, साथ ही फूलों का गुलदस्ता देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपना भाषण देते हुए, कहा की, करियर के लिए उस क्षेत्र का चयन करना चाहिए जिसमें हम अच्छा काम कर सकें, जिस क्षेत्र में हमारी रुचि हो, उस क्षेत्र को पसंद करने से ही नहीं, बल्कि कैरियर चुनने के बाद जिस क्षेत्र में हम रुचि रखते हैं, उसी क्षेत्र में सफलता मिलती है। निरंतर मेहनत के साथ काम करें. स्पर्धा परीक्षा का क्षेत्र अपने चरम पर पहुंच गया है।

 

उन्होंने छात्रों को उनके कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया और उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य, अपनी उपलब्धियों और प्रगति पर विचार करने और भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का अवसर दिया। शिक्षकों का मार्गदर्शन ही हमारे उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। आज का दिन हमारे जीवन का सबसे यादगार दिन है, जो मनोबल बढ़ाने, समुदाय की भावना को बढ़ावा देने और एक लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने का एक शक्तिशाली उपकरण है। सूत्र प्रबंधन प्रोफेसर नवशाद सिद्दकी ने किया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हुए।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page