आज सुबह 7:30 बजे रामबाग मैदान पर रामबाग मैदान बचाओ समिति की ओर से आयोजित महापंचायत का सफल आयोजन किया गया जिसमें शहर के 500 से अधिक खिलाड़ी और खेल प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शासन के रामबाग मैदान पर बिल्डिंग निर्माण के निर्णय का निषेध किया।
रामबाग मैदान पर निर्माण हेतु जेसीबी द्वारा खोदे गए गड्ढे में बैठकर सर्वप्रथम लोगों ने योग किया उसके बाद वहां उपस्थित महिला व पुरुष ने अपने विचार व्यक्त करके एक मत से निर्माण होने नहीं देंगे इसका निर्णय लिया।
बाद मे समिति की ओर से पप्पू देशमुख ने दिए गए ठराव पढ़कर सुनाएं जिसे सभी उपस्थित लोगों ने एकमत से पारित किया।
जिसमें मुख्यतः किसी भी सूरत में रामबाग मैदान पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होने देना, खुदा हुआ गड्ढा तुरंत भर कर ग्राउंड की स्थिति पहले जैसी करना, शहर के अन्य मैदाने को भी ऐसे कार्य से बचाना, जरूरत पड़ने पर शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन करना, और राजेश नायडू द्वारा घोषित के अनुसार शासन के ना मानने पर राजेश नायडू द्वारा उनका छत्रपति पुरस्कार शासन को वापस करना यह शामिल है।
इसके बाद भारत गुप्ता द्वारा सूचित किया अनुसार 11:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में पूर्व पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार तथा जिलाधिकारी के साथ समिति की इस सिलसिले में मीटिंग होना तय हुआ है।



