चंद्रपुर लोकसभा की सीट अब कुछ लोगों के लिए जीने मरने से बड़ा मुद्दा बन चुका है। बात यहां तक पहुंच गई है की दिवंगत सांसद बालू धानोरकर की पत्नी तथा वरोरा– भद्रावती विधानसभा क्षेत्र की विधायक प्रतिभा धानोरकर ने अब अपने पति की मौत का जिम्मेदार पार्टी अंतर्गत विवाद को बता दिया है जो की एक बहुत बड़ी बात है।
एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में एक ओर उन्होंने शिवानी वेडेट्टीवार को अपना स्पर्धक मानने से ही इनकार कर दिया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ लोग कांग्रेस में भाजपा के पे रोल पर काम कर रहे हैं और उनके द्वारा हमारी बदनामी और गलत अफवाह फैलाई जाती है इसी के चलते मेरे पति सांसद बालू धानोरकर की मौत हुई और अब यह लोग मेरे पीछे पड़े हैं मगर मैं दूसरी जान जाने नहीं दूंगी।
उनके इस बयान से राजनीतिक भूचाल आ गया है और कांग्रेस में तथा अन्य पार्टियों में वह लोग कौन है और कौन सांसद बालू धानोरकर की मौत का जिम्मेदार है इस पर चर्चाएं शुरू हो गई है।
कुछ लोग यह भी चर्चा कर रहे हैं कि लोकसभा की टिकट पाने के लिए विधायक प्रतिभा धानोरकर ने यह आखरी भावनात्मक दाव खेला है जिससे उन्हें टिकट तो मिल सकती है मगर पक्ष अंतर्गत विरोधियों का साथ मिलेगा क्या यह बड़ा सवाल है। इन सारी घटनाओं का सीधा फायदा भाजपा को बात हुआ नजर आ रहा है।



