चंद्रपुर के गिरनार चौक पर विदर्भ के सबसे बड़े ज्वेलरी शोरूम का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है।
124 वर्षों से अधिक की विरासत और 5 पीढ़ियों से ग्राहकों का विश्वास अर्जित करने वाले **रोकडे ज्वेलर्स** का नया और भव्य शोरूम चंद्रपुर में 15, 16 और 17 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा।
शोरूम में 100 प्रतिशत हॉलमार्क वाले सोने, डायमंड, पोलकी, कुंदन, ब्राइडल और चांदी के आभूषणों का शानदार कलेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
खास बात यह है कि **22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज केवल 5 प्रतिशत से शुरू** किए गए हैं। वहीं उद्घाटन के तीन दिनों के दौरान सोने और चांदी के गहनों की बनवाई पर **Flat 50 प्रतिशत छूट**, जबकि डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर **100 प्रतिशत छूट** का ऑफर दिया गया है।
रोकडे ज्वेलर्स की ओर से 21 दिनों की राशिरत्न क्रय सुरक्षा योजना, ₹19,999 से शुरू होने वाली डायमंड ज्वेलरी और 18 कैरेट येलो गोल्ड का विशाल कलेक्शन भी पेश किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड और टीवी जगत की हस्तियां भी शामिल होंगी। **16 सितंबर को प्राजक्ता माली और 17 सितंबर को ईशा तलवार के दोपहर 4 बजे पहुंचने की जानकारी दी गई है।**

इसके अलावा, रोकडे ज्वेलर्स ने अभिनेता **रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख** को अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।
चंद्रपुर शोरूम में करीब **25 हजार वर्गफीट का विशाल मल्टीपर्पज हॉल**, स्वतंत्र पार्किंग और ग्राहकों के लिए अत्याधुनिक कैरटमीटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
रोकडे ज्वेलर्स के अनुसार, नागपुर, भंडारा और गोंदिया में मौजूदा शोरूम के विस्तार के साथ अगले तीन महीनों में इतवारी नागपुर, गढ़चिरौली, चंद्रपुर और यवतमाल में नए फ्लैगशिप शोरूम शुरू किए जाएंगे।
चंद्रपुर के लोगों में रोकड़े ज्वैलर्स के शुभारंभ से विशेष उत्साह दिख रहा है और आने वाले त्यौहार में लोग यहां के गहने खरीद कर फायदा उठाने तैयार है।



