आज नागपुर में प्रेस मिट के दौरान महाराष्ट्र भाजपा के चुनाव प्रभारी, राज्यसभा सांसद तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के न्याय पत्र को मृग मरीचिका बताते हुए कहा कि जो पार्टी अपने ही लोगों के साथ न्याय नहीं कर सकी है वो जनता के साथ भी न्याय नहीं कर सकती है। असल में कांग्रेस का न्याय पत्र झूठ और फरेब से भरा हुआ है तथा कांग्रेस झूठे वायदे करने में चैम्पियन रही है। उनका कहना था कि न्याय की आड में वोट लेकर जनता के साथ अन्याय करने की साजिश की जा रही है। लोगों ने देखा है कि पिछले 70 साल में कांग्रेस ने किस प्रकार से कदम कदम पर देश को धोका दिया है। जिस पार्टी ने करीब 55 साल देश पर सीधे सीधे राज किया हो वह आज युवाओं को रोजगार , किसानों की आमदनी बढाने व महिला सशक्तीकरण जैसी बात कर रही है। सवाल यह है कि उन्होंने अपने समय में ये काम क्यों नहीं किए तथा किसने उन्हे रोका था। असल में उनकी नीयत तब भी साफ नहीं थी और आज भी साफ नहीं है। अगर उन्ळोंने काम किया होता तो उन्हे आज ये सभी वायदे करने की जरूरत नहीं पड़ती।
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा की एमवीए के सभी सीटों पर जीत के दावे को हास्यास्पद बताते हुए उन्होंने कहा कि अभी तो उस गठबंधन में सीट के लिए समझौता तक नहीं हुआ है। सीट बंटवारे को लेकर एक दूसरे के ख़िलाफ़ ही तलवारें खिची हुई हैं ऐसे में मिलकर चुनाव लड़ने की बात तो अब हवा हवाई लगती है। असल में इन दलों के दिल कभी मिले ही नहीं थे। चुनाव में इज्जत बचाने के लिए संबंधों को रफू करने की कोशिश हो रही है। अलग विदर्भ के प्रश्नों पर उन्होंने गोल-गोल जवाब देते हुए विदर्भ अब सबसे विकसित क्षेत्र है इसलिए यह अलग ही है ऐसा जवाब दिया।



