चंद्रपुर में पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला! एक की मौत, तो दूसरे गंभीर

चंद्रपुर शहर में दिन-ब-दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं और अब अपराधियों ने पुलिस पर हमले की धमकी भी दे दी है. जी हां हम ऐसा इस लिए कह रहे है, क्योंकि कल दिनांक 7 मार्च 2025 को दो पुलिसकर्मी चंद्रपुर पठानपुरा गेट के अंदर पिंक पैराडाइज बार में बैठे थे, उसी समय उनकी युवकों से बहस हो गई, बहस मारपीट में बदल गई, जिसके बाद युवक ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया, इस हमले में पुलिसकर्मी दिलीप चव्हाण और समीर चाफले को चाकू लग गए. इस कायरतापूर्ण हमले में पुलिस कांस्टेबल दिलीप चव्हाण की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य पुलिस कांस्टेबल समीर चाफले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

यह हमला पठानपुरा गेट के अंदर एक बार में बहस के बाद हुआ। लेकिन, वास्तव में विवाद किस कारण से हुआ, इसकी जाँच अभी भी जारी है। दिलचस्प बात यह है कि यह क्षेत्र कई अवैध गतिविधियों के लिए कुख्यात है और इससे स्थानीय नागरिकों में डर का माहौल है। इस घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन काफिले के साथ मौके पर पहुंचे थे, सूचना मिली थी कि आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है.