चंद्रपुर में लंबे समय से कोई न कोई हत्या का प्रकरण सामने आ रहा है। जिससे चंद्रपुर वासियों के मन से भय होने लगा था। इसी बात को जोड़ते हुए एक और भयावह घटना सामने आई है, घटना भी ऐसे स्थान की है जहां 24 सो घंटे लोगों का आना जाना लगा रहता है। हम बात कर रहे चंद्रपुर के मध्य रेलवे स्टेशन की, जहां आज सुबह 5 बजे एक युवक का सरेआम मर्डर हुआ है। रेलवे स्टेशन के टिकट घर के सामने प्लेट फार्म एक पर जानेवाले मार्ग पर एक युवक की पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे पर कैद हो गई है। वहीं अभी तक मुर्तक का पता नही चल पाया है। आरोपी 24 वर्षीय निंबालकर वाडी, विट्ठल मंदिर वार्ड निवासी साहिल राजू अंबेकर है
बताया जा रहा है की मृतक ने सोए हुए आरोपी का पहले पर्स चोरी किया, फिर कुछ और देखने गया तब आरोपी जाग गया और फिर दोनो में बहस हुई तो आरोपी ने जेब से चाकू निकाल कर मृतक को घोप दिया। आरोपी इससे पहले भी घरफोड़ी का आरोपी रह चुका है।
मोकाए वारदात पर जीआरपीएफ पोलिस तथा रामनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. जीआरपीएफ के पीएसआई नारनवरे मामले की जांच कर रहे है।



