Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

नितिन गडकरी की सभा में दिखी मामूली भीड़, मुनगंटीवार के प्रचार में शिलाजीत शब्द का प्रयोग

  1. आज दिनांक 6 अप्रैल 2024 को चंद्रपुर भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार के प्रचार में राजूरा आए हेवीवेट केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सभा में शिवाजी महाविद्यालय में मामूली भीड़ देखने मिली। कॉलेज के मैदान पर अंदाजे 100 बाय 200 फूट का पंडाल डाला गया था जिसमे अंदाजन 1500 खुर्चिया लगी थी जो पूरी तरह से भरकर थी। इसके अलावा धूप से बचने करीब 500 – 700 लोग मैदान के किनारे पेड़ के नीचे बैठे थे। इस तरह करीब 2 ढाई हजार लोगो की भीड़ इस कार्यक्रम में देखने मिली जो की नितिन गडकरी जैसे कद्दावार नेता के हिसाब से नगण्य जैसी है।

उसके बाद न सुधीर मुनगंटीवार के भाषण में उनका चित परिचित जोश देखने मिला न ही नितिन गडकरी के भाषण में कोई ख़ास बात।

सुधीर मुनगंटीवार ने लोगो से जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास के नाम पर वोट करने की अपील की और नितिन गडकरी की मुंह भरकर तारीफ की मगर उनके स्टाइल से उनका भाषण नहीं लगा और इस बार भी वो हार–जीत की बात करने से नहीं चूके जिससे अब भी उनकी यह चुनाव लड़ने की दिल से इच्छा है क्या यह प्रश्न चिन्ह निर्माण हो रहा है और कही न कही आत्मविश्वास उच्च स्तर पर नहीं दिख रहा।

उनके बाद हुए नितिन गडकरी के भाषण में गडकरी अपने विकास का ब्योरा देते नजर आए। उन्होंने कहा की राजूरा के मूर्ति गांव में निसंदेह एयरपोर्ट बनेगा और यहां के किसानों द्वारा बनाए गए ईंधन पर विमान चलेगा। उन्होंने कहा की मोदी सरकार की वापस आयेगी और राजुरा को विकास चाहिए तो सुधीर मुनगंटीवार को चुन कर लाना होगा।

उन्होंने विरोधको पर कोई बड़ा बयान नही दिया मगर अपने भाषण में राजूरा को विकास की शिलाजीत देंगे ऐसा बयान देते हुए विवाद पैदा कर दिया। इस पर एक ओर वहा बैठे आदमियों ने ठहाके लगाए वही दूसरी ओर वहा उपस्थित कुछ महिलाओ ने शर्म से सिर झुका लिए। क्योंकि भले ही शिलाजीत का उपयोग कई कार्य के लिए किया जाता हो, मगर अधिकतर लोग उसे यौन क्रिया में इस्तेमाल करने के उपयोग से ही जानते है और वहा गूंजी हसी भी इसका प्रमाण दे रही थी।

विरोध में महिला उम्मीदवार होते हुए भाजपा प्रचार सभा में गडकरी जैसे बड़े नेता द्वारा शिलाजीत शब्द के प्रयोग पर कांग्रेस पार्टी क्या प्रतिक्रिया देती है ये देखना महत्वपूर्ण होगा।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page