Saturday, June 6, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

महिलाओं को प्रोत्साहित और सम्मानित करने के लिए स्त्री शक्ति सम्मान पुरस्कार 2024 का सफल आयोजन

महिलाएं आज हर क्षेत्र में अव्वल दर्जे पर आ चुकी है, वहीं अनेक क्षेत्रों में उनके प्रोत्साहन पूर्ण कार्य रोज देखने को मिलते है। उन्ही महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए चंद्रपुर में स्त्री शक्ति सम्मान पुरस्कार 2024 के माध्यम से हिरकनी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन स्थानिक इंदिरा गांधी सांस्कृतिक सभागृह में किया गया था। जिसमे महिलाओं के लिए सामूहिक नृत्य, गायन, मिमिक्री और फैशन शो जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया था। जिसमे चंद्रपुर के अनेक जागरूक महिलाओं बढ़ चढ़कर सहभाग लिया। इसी कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को पुरस्कारों से प्रोत्साहित और सम्मानित भी किया गया। जिसमे राजमाता जीजाऊ मातृ सम्मान पुरस्कार से चंद्रपुर के आमदार किशोर जोर्गवार की माता गंगुबाई जोर्गेवार को सम्मानित किया गया, माता रमाई समता पुरस्कार से पुष्पा पांडे को सम्मानित किया गया, वहीं सावित्रीबाई ज्ञान ज्योति पुरस्कार से डॉ. अल्का दीपक ठाकरे को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतीक्षा शिवनकर को रानी हिराई प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया और रूबीनाजी पटेल को पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन सभी सम्मानित महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र में अविस्मरणीय और प्रोत्साहन पूर्ण कार्य किए जिसके चलते आज उनका हर क्षेत्र में सम्मान किया जा रहा है।

 

इस दौरान कार्यक्रम में कार्यक्रम के उद्घाटक के रूप में पूर्व शालेय शिक्षण मंत्री तथा आमदार वर्षा गायकवाड उपस्थित रही, साथ ही कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में आमदार प्रतिभा धानोरकर तो प्रमुख अतिथि के रूप में शिक्षक मतदार संघ के आमदार सुधाकर अडबाले उपस्थित रहे। वहीं चंद्रकांत वासाडे, डॉ.चेतन खुटेमाते, सुनील कुंभे, मनोहर पाउंकर, संजय धवस, अमित येरगुड़े की भी प्रमुख उपस्थिति रही।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page