Monday, April 20, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

युवक कांग्रेस द्वारा धानोरकर समर्थकों पर पक्ष को बदनाम करने कार्रवाई की मांग

आज दिनांक 22 मार्च 2024 को चंद्रपुर युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अडूर द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए और आने वाले लोकसभा चुनाव को जातिवादक करने के लिए यूथ कांग्रेस के स्थानिक नेताओं द्वारा धानोरकर के समर्थन में घोषणा बाजी करने वाले और पार्टी को बदनाम करने वाले कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं पर पक्ष निकाल कार्रवाई करने की मांग सभी युवक कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई। इनका कहना था की कांग्रेस कभी जात को देखकर टिकट नहीं बाटती। उसी तरह चंद्रपुर में चाहे नरेश पुगलिया हो या हंसराज अहीर, इनका समाज अल्पसंख्यक होने के बावजूद यह कई बार विभिन्न पार्टियों से सांसद का चुनाव जीत चुके हैं और ऐसे सैकड़ो उदाहरण पूरे देश में है।

मंच पर बैठे नेताओं का कहना था कि पार्टी जिसको भी टिकट दे हम उसके लिए काम करने तैयार है मगर टिकट मिलने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बदनाम करना या धमकी देना कतई गवारा नहीं है वैसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेश अडूर के अलावा यूथ कांग्रेस के स्टेट सेक्रेटरी रमेश शेख ग्रामीण उपजीला अध्यक्ष कुणाल गाडगे, कामगार नेता संदीप सिडाम व अन्य नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आईए देखते हैं उन्होंने क्या कहा

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page