विपक्ष ने विधान भवन को सीढ़ियों पर प्रतीकात्मक रूप से पकोड़े तल कर सरकार का विरोध किया। विपक्ष ने बेरोजगारी व पेपर लीक के लिए सरकार को जिम्मेदार बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधान परिषय में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे की अगुवाई में विधायक विधान भवन की संदियों पर पहुंचे और हाथ में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बेरोजगारीव पेपर लौक के कारण मोदी की गारंटी फेल हो गई है आदि के नारे लगाए। श्री दानवे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ी है। सरकार ने कई रोजगार विक्षल्पन दिए, लेकिन रिक्तियां नहीं भरी। दानवे ने कहा कि बेरोजगारी मोदी की गारंटी है, पेपर लीक मोदी गारंटी है। आंदोलन में विधायक सतेज पाटील, सचिन अहीर समेत कई विधायक शामिल हुए।
इस दौरान राकांपा विधायक सुमनताई पाटील ने कहा कि बेमौसम बारिश से नाशिक में अंगूर की फसल बर्बाद हो गई, लेकिन अभी तक पीड़ित किसानों को क्षतिपूर्ति नहीं मिली है। विधान भवन परिसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान विधायक सुमनताई पाटील ने कहा कि पीड़ित किसानों को क्षतिपूर्ति मिलनी चाहिए। सरकार से अभी तक मदद नहीं मिली है। इसी तरह अंगूर को भाव मिलना चाहिए। अभी तक न क्षतिपूर्ति मिली न भाव मिल सका है। राकांपा विधायक रोहित पवार ने कहा कि अंगूर की फसल बर्बाद होने से किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है।



