चंद्रपुर में प्रवेश करने के लिए मुख्य रास्ते के रूप ने जाने जाने वाले जटपुरा गेट रोड की अवस्था आज बहुत खराब हो चुकी है। जो कि 8 दिन से निरंतर चल रहे पाइपलाइन के काम का कारण भी है। परन्तु इस पाइप लाइन के काम में प्रशासन के अनियमित नियोजन और रखरखाव के कारण इसके दुष्परिणामों का सामना चंद्रपुर की जनता को करना पड़ रहा है। जहां मुख्य रास्ते से गुजरने के लिए 2 लाइंस थी, वहां अब एक एक ओर से गुजरना पड़ रहा है। साथ ही उसी एक रास्ते पर अनगिनत गड्ढों की भरमार दिखाई पड़ती है। इस काम के चलते यहां निरंतर दुर्घटनाओं की शंका बनी हुई है और प्रशासन इसे नजरअंदाज कर रही है। इसे देखते हुए पार्थशर समाचार की टीम ने इस समस्या की एक रिपोर्ट तैयार की है, और लोगों की प्रतिक्रियाओं को जानने की कोशिश भी की है। तो आइए जानते है लोगों का क्या कहना है…???



