चंद्रपुर के प्रतिष्ठित वीडियो न्यूज़ चैनल पार्थशर समाचार की ओर से हर साल दिए जाने वाले चंद्रपुर रत्न, चंद्रपुर गौरव तथा चंद्रपुर भूषण पुरस्कार का ऐलान हो चुका है। इस वर्ष कुल 23 लोगों को यह पुरस्कार दिए जाने वाले है। पार्थशर समाचार के तीसरे वर्षगांठ के अवसर पर 9 फरवरी को यह पुरस्कार होटल एनडी में मान्यवरों की उपस्थिति में वितरित कीया जाने वाला है। इस पुरस्कार के लिए एक महीने से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू थी। जिसमे तकरीबन 100 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए और पंचों की समिति ने 23 नामों का चयन किया। चुनाव प्रक्रिया तथा चयन समिति में डॉ. जयश्री कापसे, आशीष अंबाडे, इंजीनियर दिलीप झाड़े, छत्रपति पुरस्कार प्राप्त कुंदन नायडू, संदीप कपूर, ज्योति रामावार, प्राचार्य प्रतिमा नायडू, मॉडल नेहा खारा, शुभम गोविंदवार तथा पार्थशर समाचार के संपादक राजेश नायडू का समावेश था। विजेताओं में बच्चो में नैंसी वाघमारे, सेजल सातपुते, कबीर सूचक तथा ध्रुव अरोरा का चयन किया गया। सामाजिक कार्यों के लिए मीनानाथ पेटकर, प्रेम जरपोतवार, राखी बोराडे का चयन किया गया। शैक्षणिक कार्यों के लिए डॉ. सुंदर राजदीप, भारती पाजनकर और अंजुम कुरेशी का चयन किया गया। मराठी न्यूज एंकर के रूप में प्रज्ञा जीवनकर तथा हिंदी न्यूज एंकर के रूप में हर्षिता द्विवेदी का चयन किया गया। वहीं सांस्कृतिक क्षेत्र में बकुल धवने, जगदीश नांदूरकर को सिलेक्ट किया गया। प्रॉमिसिंग पॉलिटीशियन के लिए निलेश बेलखड़े, एनिमल एक्टिविस्ट के रूप में प्यार फाउंडेशन के देवेंद्र रापेल्ली और योग तथा हेल्थ मोटीवेटर के रूप में माधुरी बल्की का चयन किया गया। उसी तरह से विकलांग क्षेत्र में सामाजिक कार्य के लिए निलेश पाजारे, लिटरेचर के लिए स्वप्निल मेश्राम और विशेष कला के लिए हर्षल नेवलकर का चयन किया गया। उसी तरह जीवन गौरव पुरस्कार के लिए मरणोपरांत स्वर्गीय गजानन गावंडे गुरुजी का और सर्वोत्तम कार्य के लिए एक मात्र दिए जाने वाला चंद्रपुर भूषण पुरस्कार पर्यावरण का कार्य करने वाले बंडू धोत्रे को दिया गया।



