Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

नागपुर की दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, फीडे महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 जीतकर बना डाला स्वर्णिम अध्याय

नागपुर, 29 जुलाई 2025 — भारत को आज गर्व की एक नई वजह मिली है! नागपुर की 19 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने फीडे महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 जीतकर देश और शहर का नाम विश्व पटल पर रोशन कर दिया है। अपने सधे हुए खेल और गहरी रणनीति से दिव्या ने फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

दिव्या की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी की लहर है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें बधाई दी है, “नागपुर की बेटी दिव्या देशमुख पर हमें गर्व है! फीडे महिला चेस वर्ल्ड कप जीतकर आपने देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। यह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।”

दिव्या देशमुख का यह सफर मेहनत, समर्पण और अटूट आत्मविश्वास का प्रमाण है। बचपन से ही शतरंज के प्रति जुनून रखने वाली दिव्या ने कम उम्र में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं, लेकिन यह जीत उनकी प्रतिभा का चरम बिंदु मानी जा रही है। शतरंज प्रेमियों के लिए यह पल ऐतिहासिक है और भारत के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page