हाल ही में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर जख्मी हो गया। जिसमे अब दोनो की ही मृत्यु हो चुकी है, जिसमे मृतकों का नाम मोहम्मद हुसैन गुलाम मुस्तफा और मोहम्मद आतीफ मोहम्मद जिया है। कार में दो महिलाएं माधुरी शिशिर सारडा और रितिका उर्फ रितू दिनेश मालू सवार थीं, दोनों महिलाएं हाई-प्रोफाइल परिवार की हैं। मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस अपने कार्यवाही से अनानाकानी कर रही है ऐसा आरोप आज मृतकों के संबंधी और मित्रगणों ने नागपुर में आंदोलन करते हुए लगाया है। तहसील पुलिस ने कार चालक महिला पर धारा 279, 338, 304(अ) व सहधारा 184 के तहत मामला दर्ज किया था, परंतु उनकी बेल भी हो चुकी है। तो इस पर आंदोलनकारियों ने पोलिस पर अनगिनत सवाल उठाए है।
आंदोलनकारियों का कहना है की रामझूला के टर्निंग के पास हुई, इस घटना को लेकर पुलिस पर काफी दबाब बनाया जा रहा है। इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अगर इस घटना के आरोपियों सक्त से सक्त कार्यवाही नही करने पर आंदोलनकारियों ने बड़े आंदोलन और विद्रोह को चेतावनी दी है।



