चंद्रपुर के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने अपने राजनीतिक जीवन का परिचय देते हुए बताया की, उन्होंने पहली बार 1996 में चंद्रपुर लोकसभा से जीत हासिल की। 1991 के चुनाव में बीजेपी तीसरे स्थान पर रही और फिर कुल 4 बार जीत हासिल की। हालाँकि उनकी मूल जाति में केवल 150 परिवार हैं लेकिन पार्टी ने उन्हें बार-बार नामांकित किया, 4 बार उन्हे कार्यकर्ताओं और जनता ने जिताया। यह उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों की महानता है।
उन्होंने कहा की जब वह लोकसभा जीते, तो पार्टी जीती, पार्टी के विचार जीते, लोकतंत्र जीत रहा था, संविधान का सम्मान हो रहा था। चुनाव विचार लोकतंत्र को जारी रखना ही है। उन्होंने चरित्र बनाए रखा, जनमत का सम्मान किया। चंद्रपुर बीजेपी का गढ़ है. दुर्भाग्य से, बीजेपी पिछला चुनाव नहीं जीत पाए, लेकिन बीजेपी अपनी एकता, एकाग्रता और पार्टी निर्माण के माध्यम से जीत की ओर बढ़ रही हैं। मिशन महाविजय-2024, महाविजय संकल्प 400 पार, प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार isme चंद्रपुर का भी सहभाग रहेगा ही।



