*हम मुस्लिमो के खिलाफ नहीं, भारत में पाकिस्तान का झंडा लहराने वालों के विरोधी है – मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले*
नागपुर: नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद इसमें शामिल दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू है। एक तरफ जहां दंगाइयों को पकड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनके घरो पर बुलडोजर भी चलाया जा रहा है। हालांकि, इस कार्रवाई पर सरकार पर एक तरफा मुस्लिमों पर कार्रवाई का आरोप लग रहा है। विपक्षी आरोप लगा रहे है कि, हिंसा में शामिल केवल एक पक्ष पर कार्रवाई की जा रही वहीं दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
वहीं अब इस आरोप पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जवाब दिया है। बावनकुले ने कहा कि, “हम मुस्लिम के नहीं, पाकिस्तान समर्थकों के विरोधी हैं।” साथ ही “सौगात ए मोदी” के नाम से ईद पर मुसलमान को खुश करने अब भाजपा सक्रिय हो गई है।
इसके बाद राज्य में इस पर राजनीति शुरू हो गई है और उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर हमला करते हुए आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा द्वारा मुस्लिम वोटो को खुश करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने भाजपा से तीखा सवाल करते हुए पूछा है क्या भाजपा ने हिंदुत्व छोड़ दिया है?



