शिकायकर्ता आकाश गिधवानी ने दिनांक 09 जनवरी 2025 को पुलिस स्टेशन रामनगर में आकर मौखिक रिपोर्ट दी कि दिनांक 07 जनवरी 2025 को वह अपनी दुकान बंद कर अपने घर चले गया तथा दिनांक 08 जनवरी 2025 को प्रातः 10:00 जब वह अपनी दुकान खोलने आए तो देखा कि उसकी दुकान के सेटर का ताला टूटा हुआ है और अनेक समान चोरी भी हो चुके है, जिसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने 331(4) बीएनएस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच की. अपराध की जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी तेलंगाना राज्य के बाहर के थे।
जिसमें माणकचंद कुमावत, भंडाराम उर्फ बाबू करारामजी, गणपत कुमावत तीनों तेलंगाना राज्य के बताए गए है। यह जानकारी मिलने पर कि उक्त आरोपी ने अपराध किया था। उक्त आरोपी को सोलापुर से गिरफ्तार किया गया और चंद्रपुर लाया गया। जब आरोपियों से अपराध के संबंध में पूछताछ की गई तब उन्होंने बताया कि अपराध का चोरी किया गया माल हैदराबाद में रखा गया है, तो रामनगर अपराध जांच टीम आरोपी के साथ हैदराबाद गई और आरोपी के पास से चोरी का माल ब्रिस्टल , आइस ब्रश, गोल्ड फ्लैग प्रीमियम, गोल्ड फ्लैग ऐसे कुल मिलाकर 1,16,164 रुपये का मुद्देमाल पोलिस ने जब्त कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।



