समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को औरंगजेब की तारीफ करने पर महाराष्ट्र विधानसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अबू आजमी का बयान महाराष्ट्र की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। विधायक पर यह कार्रवाई औरंगजेब की तारीफ करने पर हुई गई है। अबू आजमी को पूरे सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने अबू आजमी को विधानसभा से निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। इस बारे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहले ही कहा था कि अबू आजमी पर निलंबन की कार्रवाई होनी चाहिए।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा था कि अबू आजमी का यह बयान महाराष्ट्र की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाता है और इसके लिए उनके ऊपर सख्त कार्वाई की जाएगी। उनको महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित किया जाएगा और सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों में औरंगजेब की तारीफ करने वाले अबू आसिम आजमी के बयान का मुद्दा छाया रहा। सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ के सदस्यों ने आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित करने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। इस मुद्दे पर हंगामा इतना बढ़ गया कि दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद अबू आजमी ने अपने बयान के लिए माफी भी मांगी।



