Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

धारीवाल पावर प्लांट कंपनी हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत

आमदार अड़बाले के हस्तक्षेप से परिवार को 70 लाख की मदद

चंद्रपुर जिले के तडाली एमआईसी क्षेत्र में पडोली पुलिस स्टेशन अंतर्गत धारीवाल इंफ्रास्ट्रक्चर पावर प्लांट कंपनी में कल दोपहर 2 बजे एक भीषण दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कन्वेयर बेल्ट में फंसे मजदूर का शरीर घंटों तक लोहे की जाली से लटका रहा और शरीर के टुकड़े जमीन पर बिखर गए। इस भीषण दुर्घटना में मजदूर की दुर्भाग्यवश मौके पर ही मौत हो गई। कंपनी में मौजूद मजदूरों से जानकारी मिली कि चंद्रपुर बाबूपेठ निवासी मृतक करण शेडकी उम्र 42 वर्ष, दस साल से कंपनी में काम कर रहा था, जो कल दोपहर 2 बजे जेएनटी-2 इलाके में मजदूर की सेफ्टी जैकेट कन्वेयर बेल्ट के पास फंस गई और उसके शरीर के टुकड़े हो गए. घटना के तुरंत बाद सभी कर्मचारी मुआवजे के लिए आवाज उठाने के लिए कंपनी के प्रवेश द्वार पर एकत्र हुए और प्रबंधन ने कंपनी में किसी भी तरह की तोड़फोड़, झगड़े या लड़ाई को रोकने के लिए पुलिस को सूचित किया और घंटों तक शव को कंपनी के अंदर से बाहर नहीं निकलने दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम जैसे तैसे भीड़, तनाव आदि को नियंत्रित किया. लेकिन मुख्य गेट पर कर्मचारी कई घंटे तक तनाव में रहे. लेकिन अंत तक मुआवजे की खबर नहीं मिलने से नाराज लोग गेट से कूदकर अंदर घुसने लगे. मीडिया, सरकारी पार्टियों, सामाजिक संगठनों और परिवार से जुड़े अन्य लोगों को भी कंपनी में जाने की अनुमति नहीं थी. मजदूर का कहना है कि अब सभी फैक्ट्रियों में कंपनी की तानाशाही है. मजदूरों को अधिकार और सुरक्षा नहीं मिलने के कारण दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है और नेता, सरकार, प्रशासन सब चुप हैं.

इस बीच नागपुर से लौटते हुए शिक्षक आमदार सुधाकर अडबाले को इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने कंपनी में पहुंचकर कंपनी अधिकारियों की क्लास ली और तुरंत 70 लाख का मुआवजा मंजूर करवाकर माहौल शांत किया।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page