Wednesday, August 26, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

वेतन को लेकर बस कर्मियों की हड़ताल, प्रवासियों को हुई बड़ी परेशानी

**मेंटेन ऑफिस कर्मियों की नहीं हुई मांग पूरी, हड़ताल कर दिखाया आक्रोश**

नागपुर: शहर में चलने वाली मनपा की ‘आपली बस’ के चालकों द्वारा वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल पर चले जाने के कारण बुधवार को सिटी बस सेवाएं बाधित रहीं। परिणामस्वरूप, आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कष्ट उठाना पड़ा। ऑटोरिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूल कर यात्रियों को लूटा। नागपुर में आपली बस अनुबंध कर्मचारी बुधवार सुबह हड़ताल पर चले गए। इसलिए शहर में किसी भी रूट पर कोई सिटी बस नहीं चली। जिसको देखते हुए प्रशासन ने कंडक्टर और ड्राइवर्स के मांगो को तो स्वीकार कर लिया है, मगर ऑफिस कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करने का आरोप ऑफिस कर्मचारियों ने लगाया है। जिसपर उन्होंने आज दिनांक 27 मार्च 2025 को हड़ताल करते हुए अपनी मांगो पर जल्द से जल्द कार्यवाही की बात रखी है।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page