Monday, August 24, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

वरोरा से करण देवतले, राजुरा से देवराव भोंगले भाजपा के प्रत्याशी घोषित, पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची. चंद्रपुर अभी अनिर्णीत

भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की दूसरी सूची शनिवार को घोषित की. सूची के अनुसार चंद्रपुर जिले के वरोरा में करण देवतले और राजुरा क्षेत्र से देवराव भोंगले की उम्मीदवारी घोषित की गई है. वरोरा में भाजपा की टिकट पाने के लिए रमेश राजुरकर प्रयासरत थे, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी है. वहीं राजुरा से पूर्व विधायक एड संजय धोटे प्रयासरत थे, लेकिन उनका पत्ता साफ हुआ है. इस सूची में अभी चंद्रपुर सीट का उल्लेख नहीं है. लेकिन संभावना है कि, इस सीट पर स्थानीय निर्दलीय विधायक किशोर जोरगेवार भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित हो सकते है. उनके भाजपा में रविवार 27 अक्टूबर को भाजपा प्रवेश की भी संभावना जताई जा रही है.

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page