Sunday, June 7, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

पोलिस ने दबोचा गांजा बेचने वाला कट्टर अपराधी और जब्त किया लाखों का माल

दिनांक 07 फरवरी 2025 को पौपानी मधुकर सामलवार को गोपनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी लालचंद केसकर एक गांजा ड्रग डीलर है और उसने बल्लारपुर से चंद्रपुर तक गांजा बेचने के लिए अपनी होंडा एक्टिवा मोपेड के डिक्की में अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहा है। ऐसी विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद, बल्लारशाह से चंद्रपुर जाने वाली सड़क पर चूनाभट्टी बस स्टॉप पर जाल बिछाया गया और आरोपी लालचंद केसकर को चंद्रपुर की ओर आते देखा गया, जिसके बाद एनडीपीएस अधिनियम के तहत रोककर तलाशी ली गई, तो उसके मोपेड वाहन की डिक्की में 5 किलो 478 ग्राम हरी गांजा की पत्तियां पाई गई। इसे देखते हुए पुलिस ने उसी वक्त आरोपी को हिरासत में ले लिया और आगे की पूछताछ करने के बाद, आरोपी की उम्र-64 वर्ष और सरदार पटेल वार्ड, बल्लारपुर का निवासी बताया गया है। आरोपी ने अपने गांजा बिक्री के लिए होंडा एक्टिवा मुपेट का इस्तेमाल किया था, जिसे भी पोलिस जब्त कर लिया है। जिसके तहत पुलिस ने अवैध तस्करी की धाराएं लगाते हुए जब्त किए गए माल को बल्लारशाह पोलिस स्टेशन को सौप दिया गया है , आगे की जांच बल्लारशाह पोलिस द्वारा की जा रही है।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page