Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

विदर्भ के दौरे पर कृषिमंत्री कोकाटे ने दिए जनता के सवालों के जवाब

विदर्भ के दौरे में कृषिमंत्री माणिकराव कोकाटे कल दिनांक 13 फरवरी 2025 को नागपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि, वह कोई विशेष एजेंडा आदि लेकर विदर्भ में नहीं आए हैं, वह किसानों का भला करने के लिए उनसे संवाद करने आए हैं, जो राज्य सरकार की योजना है इनपर भी चाचा होगी। ऐसा उन्होंने बताया। उन्होंने जनता से सवाल किया कि, क्या आपको इसमें बदलाव की जरूरत है? क्या दवा, खाद, नई तकनीक को लेकर कोई सुझाव है, ये सभी सुझाव किसानों से लिए जाएं, फिर ये डेटा इकट्ठा कर कृषि विभाग रणनीतिक फैसला लेगा.

उन्होंने आगे कृषि बीमा पर बोलते हुए कहा कि, भुगतान का सवाल ही नहीं है और अगर आंशिक सवाल है तो उस पर कार्रवाई की जा रही है, कार्रवाई की जांच की जा रही है लेकिन योजना जारी रहेगी। वहीं सोयाबीन कपास की खरीदी पर उनका कहना था कि,

यह मेरा विषय नहीं है, मेरा विषय कृषि है, यह वाणिज्य मंत्री का मामला है, वाणिज्य मंत्री ही इस बारे में बता सकते हैं और जब उनसे कृषि सामग्री खरीद घोटाले पर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, उन्हें अभी जानकारी नहीं मिली है, जानकारी के बाद ही बता सकते है।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page