चंद्रपुर के लिए एक गौरवशाली खबर निकल कर आ रही है, जिसमें 2 छोटे नेशनल चैंपियन चेस प्लेयर्स वेद नीरज फ़ॉर और निहान नितिन पोहाने ने SOGF ग्रैंडमास्टर सीरीज, साउथ एशिया माइंड स्पोर्ट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। जो कि सहारा स्टार मुंबई ने आयोजित की गई थी। इस चैंपियनशिप में तीन प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया था, जिसमे रमी सर्कल, ब्लाइंड चेस और नॉर्मल चेस शामिल थे। इसमें हम बात करे चंद्रपुर के खिलाड़ियों की तो निहान पोहाने ने नॉर्मल चेस कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया, वहीं वेद फॉर ने ब्लाइंड चेस में हिस्सा लेते हुए चंद्रपुर का नाम रोशन किया। जिनका उनके परिवार जन और शिक्षकों ने अभिनंदन किया। इंटरनेशन लेवल में हिस्सा लेने वाले यह बच्चे एक दिन देश के लिए बड़ा मेडल भी हासिल कर सकते है, और देश का नाम रोशन भी कर सकते है।
इस कार्यक्रम में असाधारण प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें 12 फाइनलिस्टों को प्रति वर्ष 60,000 रुपये की प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। एसओजीएफ की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, असाधारण फाइनलिस्टों में अक्षिता जैन, ज्वाल सौरिन पटेल आईसीएम पुरुष, दर्पण इनानी, और तानाजी गारगोटे अपने-अपने विषयों में विजयी हुए और इस साल के अंत में नई दिल्ली में होने वाले बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय फाइनल में अपना स्थान अर्जित किया। सहारा स्टार, विले पार्ले, मुंबई में आयोजित ग्रैंडमास्टर्स सीरीज़ वेस्ट ज़ोन फ़ाइनल में महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार, पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे और सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर पद्म श्री कोनेरू हम्पी सहित प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में एक शानदार समारोह देखा गया। उन्होंने मिलकर तीनों श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया और देश में माइंड स्पोर्ट्स का समर्थन किया।
आगे चलकर यह आशा की जा सकती है की चंद्रपुर जैसे शहर से भी वेद फॉर और निहान पोहाने जैसे बच्चे आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चेस खेल में देश का गौरव बढ़ा सकते हैं।



