चंद्रपुर के जाने माने कॉलेज सरदार पटेले महाविद्यालय हमेशा कल्चरर, स्पोर्ट्स, एजुकेशन जैसे हर फील्ड में सबसे आगे नजर आता है। यहां विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ अलग अलग प्रकार के एक्टिविटीज करने का मौका भी मिलता है। गोंडवाना यूनिवर्सिटी गढ़चिरौली के इस सरदार पटेल महाविद्यालय में शनिवार दिनांक 22 मार्च 2025 को महाविद्यालय के बैचलर और फैशन डिजाइनिंग डिपार्टमेंट के सहयोग से महाविद्यालय में एक बड़े फैशन शो का आयोजन किया गया था। जिसमें BFD डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए डिजाइंस की प्रदर्शनी की गई। इस दौरान महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को मॉडलिंग कंपटीशन में हिस्सा लेने का मौका भी मिला। इस प्रोग्राम का मुख्य आकर्षण मराठी सुप्रसिद्ध एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी थी, इस फैशन शो को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी हुई थी।
जहां विद्यार्थियों ने अपना बेस्ट देते हुए, कार्यक्रम को सफल बनाया। जिसमें बेस्ट डिजाइनर 1 st राउंड में सालमा शेख ने जीत हासिल की,वहीं 2nd round में अनुष्का काटकर , 3 rd राउंड में भुवनेश्वरी हुकरे , 4 th राउंड में साक्षी ठाकरे, 5th राउंड में ममता उंदीरवाडे ने बेस्ट डिजाइनर का पुरस्कार हासिल किया। वहीं इस कंपटीशन में बेस्ट मॉडल मेल का अवार्ड लक्की पिंपलकर को मिला जबकि, बेस्ट फीमेल मॉडल ऋतिका भट्ट को प्राप्त हुआ, किड्स लड़कों में नील दीकोंडावार और लड़कियों में गार्गी राजित को बेस्ट मॉडल का अवार्ड मिला। वहीं बेस्ट ग्रुप डांस कॉमर्स डिपार्टमेंट को और गार्गी निंबालकर को बेस्ट सोलो डांसर का अवार्ड प्राप्त हुआ। जिसमें पुरस्कार वितरण मराठी सुप्रसिद्ध एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी के हाथों किया गया। इस मौके पर कॉलेज के विद्यार्थी उत्कर्ष बारापात्रे मे अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी को उनकी एक खूबसूरत पोट्रेट बनाकर गिफ्ट दिया।



