भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक की वार्षिक बैठक 22 मार्च को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों के लिए चुनाव सफलतापूर्वक हुए। निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए और चंद्रपुर के जाने माने अशोक सिंह ठाकुर को 3 वर्ष के लिए अध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि, भारतीय सांस्कृतिक निधि भारत का प्रमुख विरासत संरक्षण संगठन है। संगठन का उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना, अमूर्त विरासत को पुनर्जीवित करना और विशाल विरासत के बारे में जागरूकता और प्रशंसा को बढ़ावा देना है। उल्लेखनीय है कि अशोकसिंह ठाकुर राष्ट्रीय संस्था के अध्यक्ष पद पर पहुंचनेवाले चंद्रपुर के पहले व्यक्ति हैं, जो दिल्ली के बाहर के हैं। उन्होंने अध्यक्ष पद का पदभार संभाल लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर चंद्रपुर वासियों की ओर से तथा संपूर्ण भारत भर से उन पर अभिनंदन की वर्षा हो रही है। उल्लेखनीय है कि अशोक सिंह ठाकुर पिछले कई वर्षों से चंद्रपुर की प्रतिष्ठित चांदा शिक्षण मंडल संस्था के अध्यक्ष भी है। संस्था के अंतर्गत कार्यरत हिंदी सिटी हाई स्कूल, मराठी सिटी हाई स्कूल, सिटी कन्या विद्यालय, हिंदी प्राथमिक स्कूल, मराठी प्राथमिक स्कूल, सिटी माध्यमिक स्कूल बाबूपेठ तथा वसंत विद्यालय गडचिरोली ने श्री अशोक सिंह ठाकुर के अध्यक्षता में उल्लेखनीय प्रगति की है।



