चंद्रपुर वन प्रशासन विकास और प्रबंधन प्रबोधिनी में दिनांक 30 जुलाई 2025 को “महाराष्ट्र में संरक्षण पारिस्थितिकी तंत्र की समझ – विशेष संदर्भ: चंद्रपुर” विषय पर पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय आवासीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान, शिक्षा और प्रशिक्षण, महाराष्ट्र राज्य से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आयोजित की गई थी। कार्यशाला का उद्देश्य महाराष्ट्र, विशेष रूप से चंद्रपुर क्षेत्र की जैव विविधता, वन संरक्षण, पर्यावरणीय चुनौतियाँ और सतत विकास के प्रति मीडिया प्रतिनिधियों में जागरूकता बढ़ाना था।


कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ और स्थानीय पत्रकार उपस्थित थे। विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने वन संरक्षण के महत्व, बाघ संरक्षण परियोजनाओं, मानव-वन्यजीव संघर्ष आदि विषयों पर प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धकप बताया तथा भविष्य में भी ऐसे उपक्रमों में सहयोग देने की इच्छा व्यक्त की। यह कार्यशाला मीडिया प्रतिनिधियों और वन विभाग के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।


इस दौरान मीडिया के तरफ से जानकारी देते हुए लोकसत्ता के जिला प्रतिनिधि रविंद्र जुनारकर ने प्रिंट मीडिया के बारे में, जय महाराष्ट्र न्यूज चैनल के जिला प्रतिनिधि अनवर शेख ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बारे में और पार्थशर समाचार के संपादक राजेश नायडू ने डिजिटल मीडिया के बारे मे उपस्थितियों को जानकारी दी।
वन विभाग की ओर से सीसीएफ रामनुजन, प्रभुनात शुक्ला, आनंद रेड्डी आदि अधिकारी उपस्थित थे।



