Tuesday, August 25, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

*आचार संहिता उल्लंघन मामले में आयुक्त को जिला चुनाव अधिकारी की चेतावनी

*आचार संहिता उल्लंघन मामले में आयुक्त को जिला चुनाव अधिकारी की चेतावनी

चंद्रपुर के रामाला तलाव कार्य के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद 24 करोड़ का टेंडर इशू करने की गलती करके मनपा आयुक्त विपिन पालीवाल बुरे फंस गए। पूर्व पार्षद तथा जन विकास सेना के संस्थापक पप्पू देशमुख ने इसकी शिकायत चंद्रपुर के जिलाधिकारी तथा जिला चुनाव अधिकारी और चुनाव निरीक्षक को की थी। बाद में यह मुद्दा मीडिया में भी भरपूर छा गया, जिस वजह से अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेकर सर्वप्रथम यह टेंडर रद्द किया फिर आयुक्त को चेतावनी दी की दोबारा ऐसी गलती ना होने पाए। दरअसल यह कार्रवाई और भी बड़ी हो सकती थी मगर जांच में पाया गया की आयुक्त की ओर से यह टेंडर की जाहिरात आचार संहिता लागू होने से पहले 15 मार्च को दी गई थी। मगर तुरंत ही अगले दो दिन यानी 16 और 17 मार्च को छुट्टी आ जाने की वजह से यह प्रकाशित नहीं हुआ। छुट्टी के अगले दिन यानी 18 मार्च को यह टेंडर प्रकाशित हुआ। मगर तब आचार संहिता लागू हो चुकी थी। इस वजह से यह जानबूझकर की गई गलती ना होकर छुट्टियों की वजह से हुई गलती है फिर भी आचार संहिता का उल्लंघन हुआ इसलिए आयुक्त को ताकीद दी गई है। ऐसी जानकारी जिलाधिकारी तथा जिला चुनाव अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

अब देखना यह है की इस गलती को उजागर करने वाले पप्पू देशमुख क्या इस कार्रवाई से संतुष्ट होते हैं या वह आयुक्त को सजा दिलाने आगे कोई कार्रवाई करते हैं?

बहरहाल अब यह मामला समाप्त हो चुका है ऐसी जानकारी जिलाधिकारी तथा जिला चुनाव अधिकारी की ओर से दी गई है।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page