*भारतीय नहीं, मुगल संस्कृति में पिता के जीवित रहते बच्चे देखते हैं राजा बनने के सपने; फडणवीस*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नागपुर दौरे (Nagpur Visit) समाप्त हो गया है। लेकिन उसपर बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। विपक्षी महाविकास अघाड़ी लगातार इसको लेकर भाजपा और पीएम पर निशाना साध रहे है। इसी बीच उद्धव गुट नेता संजय राउत ने दावा किया कि, मोदी अपना इस्तीफा देने नागपुर गए थे। रात के बयान पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने पलटवार किया है। सीएम ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराधिकारी चुनने का समय अभी नहीं आया है। मेरे समेत पूरा देश नरेन्द्र मोदी को 2029 के प्रधानमंत्री के रूप में देख रहा है। इसलिए अभी उनके उत्तराधिकारी पर चर्चा करना उचित नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि, “यह भारतीय संस्कृति नहीं बल्कि मुगल संस्कृति है कि पिता के जीवित रहते बच्चे ऐसा सोचें।”. देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मोदीजी हमारे नेता हैं। वे कई वर्षों तक काम करते रहेंगे। उन्हें हम सबका समर्थन प्राप्त है। हम समेत पूरा देश उन्हें 2029 के प्रधानमंत्री के रूप में देखता है। इसलिए अभी इस तरह की चर्चा करना उचित नहीं होगा। भारतीय संस्कृति में पिता के जीवित रहते बच्चों पर विचार नहीं किया जाता। वह इसके बारे में सोचना भी नहीं चाहता। यह मुगल संस्कृति है कि बच्चे अपने पिता के जीवित रहते हुए भी इस तरह सोचते हैं। इसलिए, यह किसी के लिए या कहीं भी उत्तराधिकारी चुनने का समय नहीं है, न ही ऐसा कोई प्रश्न उठता है। मेरा उससे कोई रिश्ता नहीं है.



