Friday, October 9, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

गडकरी के बयान पर वडेट्टीवार का पलटवार, बोले – “अब सीएम गडकरी पर भी करेंगे वही टिप्पणी”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी के मतदान सूची फर्जीवाड़े के खुलासे पर मुख्यमंत्री ने अपमानजनक टिप्पणी की थी, अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान के बाद उन्हें भी वही बात कहनी चाहिए – कि “दिमाग की चिप खराब हो गई है।”

वडेट्टीवार ने सवाल उठाया कि आखिर लोकसभा में नितिन गडकरी को हराने की कोशिश किसने की? उनके साढ़े तीन लाख मतदाताओं के नाम किसने हटाए? कांग्रेस नेता ने राज्य में उजागर हुए शालार्थ आईडी घोटाले को “महाराष्ट्र का व्यापम” करार देते हुए दावा किया कि यह घोटाला 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आरोपियों को बचा रही है और जो लोग घोटाला सामने ला रहे हैं, उन्हीं को गिरफ्तार किया जा रहा है। वडेट्टीवार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी दोहराई।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page