Monday, April 20, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

दिल्ली पुलिस द्वारा मुसलमान समाज पर किए घृणित कार्य का निषेध – AIMIM

बहुत ही आक्रोश के साथ हम निषेध करते है दिल्ली पुलिस का एवम उन पुलिस अधिकारियों का जिन्होंने कल दी 8 मार्च 2024 रोज नमाज अदा कर रहे हमारे मुसलमान भाइयों को लात मारी तथा उनके साथ बदसलुखी की। इस घृणित कार्य का हम हमारे चंद्रपुर के मुस्लिम कौम की ओर से निषेद जताते है।

भारत जिस संविधान से चलता है, वही संविधान जहां हमे हमारे धर्म को मानने का अधिकार देता है, वही संविधान नागरिकों को ये ड्यूटी भी देता है के वह दूसरो के धर्म की इज्जत करे। परंतु जिस तरह का निंदनीय आचरण दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियो ने कल इंद्रलोक में किया, उससे पुलिस यंत्रणा के मानसिकता पर एवम उनके कानूनी ड्यूटी निर्वाहन पर भी कई गंभीर सवाल भी खड़े करता हैं। जिस पुलिस का काम जनता की रक्षा करने है अगर वे ही भक्षक बन जाए, तो जनता किससे मदत की गुहार लगाए।

हम अपना निषेध जताते हुए आपसे ये निवेदन करते है ये चंद्रपुर के मुसलमान समाज पर, साथ ही उनके धर्म स्थलों पर आपके रहते कोई आंच ना आएगी इसका आप हमे आश्वाशन दे।

 

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page