Chandrapur: चंद्रपुर जिला जिसमें बड़े से बड़े दिग्गज नेताओं का वास और आगमन होता रहता है, उसी चंद्रपुर में ट्रैफिक को लेकर समस्याएं बढ़ती जा रही है। फिर भी इसको लेकर अभी तक न मनपा प्रशासन का इस पर ध्यान है और ना ही ट्रैफिक पुलिस की कोई कार्यवाही! चंद्रपुर के जटपुरा गेट रोड जो चंद्रपुर सीटी में प्रवेश करने के लिए मुख्य मार्ग भी है, वहां तकरीबन 1 महीने से भी ज्यादा समय हो जाने के बाद भी उस रास्ते पर चल रहा काम पूरा नहीं हुआ है। इस बीच रास्ते की हालत बद से बत्तर हो चुकी है, जहां हमेशा बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। यही नहीं ऐसी परिस्थिति को देखते हुए भी ट्रैफिक पुलिस जमे हुए ट्रैफिक को अनदेखा कर देती है, जिसपर जनता की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह बना हुआ है। इस स्थिति से परेशान लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वो चंद्रपुर प्रशासन के इस भ्रष्ट्राचारी काम से परेशान हो चुके है। इस बीच हमने कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष रामू तिवाजी से भी इस विषय पर बातचित की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, चंद्रपुर की जनता को हो रही परेशानी के खिलाफ कांग्रेस जरूर सख्त कदम उठाएगी और इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी करेगी|



