भगवान से लोकसभा टिकट नहीं मिलने की प्रार्थना करने वाले महाराष्ट्र के वन सांस्कृतिक तथा मत्स्य व्यवसाय मंत्री और बल्लारपुर के विधायक सुधीर मुनगंटीवार की प्रार्थना भगवान ने आखिर ना मंजूर कर दी और उन्हें अबकी बार 400 पर मिशन के तहत वरिष्ठ नेताओं की ओर से चंद्रपुर लोकसभा लड़ने का आदेश दिया गया। मुनगंटीवार वार ने पहले ही कहा था कि मेरे लड़ने की इच्छा नहीं है मगर पार्टी का आदेश आता है तो मैं की जान से लड़कर सीट जीत कर दिखाऊंगा। यही बात उन्होंने आज शाम नागपुर एयरपोर्ट पर लोकसभा उम्मीदवार बनने के बाद प्रथम आगमन पर पत्रकारों से कहीं। उन्होंने बताया कि मैं तीन बार चंद्रपुर विधानसभा का और तीन बार बल्लारपुर विधानसभा का विधायक रह चुका हूं तथा वणी आर्नी में मेरा शिक्षक और खेती से नाता है। उसी तरह मंत्री रहते हुए मैंने चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र के हर एरिया में भरपूर डेवलपमेंट का काम किया है, इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि यहां की जनता अपने प्यार से मुझे जीत कर देगी।
उन्होंने कहा कि पिछली बार कांग्रेस गलत से जीत गई थी क्योंकि उस वक्त कांग्रेस में हमारी ही महायुती का उम्मीदवार था मगर इस बार ऐसी बात नहीं है।
आई सुनते हैं उन्हीं की जुबानी कि उन्होंने और क्या-क्या कहा
देखे वीडियो 1 👇🏻
देखे वीडियो 2 👇🏻



