Monday, April 20, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

विधायक जोर्गेवार का निर्वाचन क्षेत्र में धुंवाधार विकास कार्यों का भूमिपूजन

विधायक किशोर जोरगेवार के प्रयासों से मंजुर निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न विभागों की निधि के तहत 150 करोड़ रुपये के 192 विकास कार्यों का भूमिपूजन कल से शुरू हुआ है। और अब तक 100 कार्यों का भूमिपूजन किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि विधायक किशोर जोर्गेवार ने इन सभी कार्यों का भूमिपूजन खुद न करते हुए इसका सम्मान कार्यकर्ताओं और स्थानिक नागरिकों को दिया है। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के एक स्वतंत्र विधायक होकर भी किशोर जोर्गेवार ने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए भारी धनराशि लाई है जो एक रिकॉर्ड है। इस निधि से शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास कार्य किये जा रहे हैं। विधायक किशोर जोर्गेवार ने निर्वाचन क्षेत्र में एक अध्ययन कक्ष और सामुदायिक भवन के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया है। रविवार और सोमवार को विधायक किशोर जोरगेवार एवं उनके कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उक्त कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है.

इसी श्रृंखला में कल सोमवार 11 मार्च को तुकुम स्थित एसबीआई कॉलोनी में दो रोड का वहां के नागरिकों के हाथों भूमि पूजन किया गया।

इस दौरान भूमि पूजन करने के लिए ठेकेदार कुंदन नायडू, सूरज गहुकर और सुनील वणकर के साथ स्थानिक रहवासी दिलीप वावरे, सुनील भट्ट, पुरुषोत्तम राऊत,कमल सिंह कछआ, विजय झुंबरवार, अशोक वरभे, यू पी सिंग, विजय थुल, श्रीमती साधना थूल नम्रता वॉवरे, विशाखा रोंगे, कविता वर्भे, साधना झुलूरवार, पुष्पा काटकर इत्यादि मान्यवर उपस्थित थे।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page