Monday, April 20, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

जगतगुरु नरेंद्राचार्य महाराज पर दिए वक्तव्य को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का निषेध प्रदर्शन

जगतगुरु नरेंद्राचार्य महाराज के बारे में दिए वक्तव्य को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के विरोध में रविवार को संविधान चौक में नरेंद्राचार्य महाराज के समर्थकों ने तीव्र प्रदर्शन किया। वडेट्टीवार से अपमानजनक वक्तव्य पर स्पष्टीकरण देने के साथ प्रत्यक्ष माफी मांगने की मांग की और जमकर नारेबाजी की। समर्थकों ने हाथ में पोस्टर व फलक ले रखे थे। कहा गया कि, संतों के बारे में निराधार वक्तव्य करना अनुचित है। समाज के विकास के लिए संत काम करते हैं। संतों के बारे में अनादर करने वाली भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकरण में वडेट्टीवार ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है। लिहाजा, उनके विरोध में तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई।

संबंधित खबरे
- Advertisment -spot_img

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

You cannot copy content of this page