*गुन्हेगारी के खिलाफ उठाए जाएंगे गंभीर कदम; जिलाधिकारी विनय गौड़ा*
चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर में अमृत जलापूर्ति योजना फेज 2 और सीवरेज का काम शुरू है। इस वजह से शहर के सड़कों की हालत बहाल हो गई हैं। सड़क का उपयोग करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जहां भारी ट्रैफिक का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है। जिसपर दो सप्ताह के भीतर सड़क की हालत बेहतर करने का भरोसा जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने बुधवार को चंद्रपुर के पत्रकार भवन में आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम के दौरान दिये हैं। जिलाधिकारी गौड़ा ने आगे बोलते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र और मजबूत मीडिया की आवश्यकता है। जिले में स्थित सीएसटीपीएस, वेकोलि की कोल माइन, सीमेंट और एमआईडीसी परिसर में मौजूद उद्योगों की वजह से जिले में प्रदूषण फैल रहा है। इस प्रदूषण से निपटने के लिए सीएसटीपीसी अपनी पुरानी यूनिटों को बंद कर उनके स्थान पर नई यूनिट स्थापित करने वाला हैं। उसी प्रकार अन्य उद्योगों को प्रदूषण की रोकथाम के लिए पहल करने की आवश्यकता हैं। अन्य जिलों की तुलना में चंद्रपुर जिले का अनुभव बेहतर रहा हैं रहा हैं यहां की कानून व्यवस्था अच्छी है। चंद्रपुर शहर और जिले में बिना एनए के प्लॉटों की नोटरी पर धड़ल्ले से बिक्री हो रही हैं किंतु नोटरी पर होने वाली खरीदी बिक्री को आधार नहीं माना जाता है। इस प्रकार के प्लॉट धारकों को किसी प्रकार की रियायत, सुविधा और अथवा बैंकों से ऋण नहीं मिलता है। इसलिए नागरिक इस प्रकार के प्लॉटों के खरीदी बिक्री से बचे। शहर के जटपुरा गेट परिसर में अक्सर ट्राफिक व्यवस्था की समस्या रहती हैं। इस पर आगे बोलते हुए उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए है तो आइए जानते है उन्होंने क्या कुछ कहा…..



